मसूरी : पिक्चर पैलेस स्थित पार्किंग में मसूरी ट्रेडर्स एंड वैलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से गूंज संस्था और जॉय संस्था ने गरीब जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की गई। इस मौके पर गूंज संस्था की अध्यक्ष डॉ. सोनिया आनंद रावत ने कहा कि वह गरीब जरूरतमंद और लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही हैं और आज इसी कड़ी में मसूरी आई है और मसूरी की गरीब जनता को उन्होंने राशन की किट वितरित की। जिसमें आटा, चावल, दाल चीनी मसाले आदि शामिल है।
वहीं जॉय संस्था के सदस्य जय ने बताया कि वे लगातार करोना महामारी में पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर उन लोगों की मदद कर रहे हैं जिन्हें राशन व स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत है। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा के साथ ही राशन भी वितरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के सदस्य लगातार आपस में धन एकत्रित कर लोगों की सेवा कर रहे हैं।
इस मौके पर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, सतीश जुनेजा, सलीम अहमद, अनंत प्रकाश, राजकुमार, मनोज अग्रवाल, भावना गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…