मसूरी : मसूरी महापरिवार की ओर से शगुन वैडिंग प्वांइट में एगास पर्व धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारभ किया व कहा कि इगास पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत का अहम पर्व है इसे सभी को मनाना चाहिए। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने मंच पर जमकर नृत्य किया।
मसूरी महापरिवार की ओर से इगास पर्व पर जमकर लोक नृत्य किए गये व ढोल दमाउ की थाप पर लोग थिरके। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इगास पर्व पर प्रदेश सरकार ने अवकाश घोषित किया है जो इसके महत्व को दर्शाता है। उन्होंने इस मोके पर सभी को इगास की बधाई दी व मुख्य मंत्री का पर्व पर अवकाश घोषित करने का आभार जताया। उन्होंने कहा िकइस पर्व को अपने गांव में मनाने के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का विशेष धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस पर्व को गांव में मनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि इससे हमारी पुरानी संस्कृति को बढाने व नई पीढ़ी को इसकी जानकारी देने व इसे मनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम में प्रदीप भंडारी ने भी मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इगास पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का पर्व है। इस मौके पर लोकगीतकार जितेंद्र पंवार ने घडियाल देवता के गीत से कार्यक्रम का शुभांरभ किया व उसके बाद मै गढवाली छौं गीत सुनाया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी वहीं जौनपुर के लोक गायक अर्जुन सेमल्याट ने गीत गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप भंडारी ने किया।
इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक पालिका सभासद गीता कुमाई, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, मुकेश धनाई, सपना शर्मा, कमल भंडारी, सभासद जसोदा शर्मा, प्रकाश राणा, भरत कुमाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…