उधम सिंह नगर : रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उधम सिंह नगर की सितारगंज विधानसभा स्थित टैगोर नगर शक्तिफार्म पहुंचकर 68.68 करोड़ रुपये की कुल 20 योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 29.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण व 38.70 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा जब राज्य अपनी सिल्वर जुबली मना रहा होगा तब राज्य देश का श्रेष्ठ आदर्श राज्य होगा। उन्होंने कहा कि उस समय पर राज्य सभी क्षेत्रों में अपने उत्कृष्टता पर होगा। प्रदेश को उत्कृष्ट एवं आदर्श राज्य बनाने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2017 से राज्य सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 17375 नौकरियाँ दी है। उन्होने कहा कि विकास कभी रूकना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एन. डी तिवारी के नाम पर पन्तनगर सिडकुल का नाम रखा गया है। यह उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रति सम्मान है। उन्होने कहा कि गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए सितारगंज चीनी मिल को भी शुरू किया जा रहा है।
इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, सुबोध उनियाल, पूर्व सीएम विजय बहुगणा, विधायक सौरभ बहुगुणा ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला, डीआईजी निलेश आन्नद भरणे, एसएसपी दलीप सिंह कुवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…