लेख – वाई एस बिष्ट
नई दिल्ली : कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों में शुमार तारा चंद्र उप्रेती को दिल्ली पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह दो साल तक इस पद पर रहेंगे। बजाज समूह में अहम जिम्मेदारी निभा रहे उप्रेती उत्तराखंड में विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। दिल्ली पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को दिल्ली पैरालंपिक समिति के रूप में जाना जाता है। दिल्ली में दिव्यांगध्दृष्टिहीन खिलाड़ियों से संबंधित खेलों का संचालन करने वाला प्रमुख संगठन है। दिल्ली पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन दिल्ली में पैरा खेलों के विकास के लिए काम करने वाला एक गैर-लाभकारी संगठन है। यह दिव्यांग एथलीटों के विकास के लिए समर्पित है।
अध्यक्ष पद का जिम्मा संभालने के बाद उन्होंने बताया कि दिल्ली राज्य में पैरालंपिक खेलों की शीर्ष संस्था का प्रमुख होने के नाते वह राजधानी की पैरालंपिक प्रतिभाओं की पहचान करेंगे, उन्हें अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और कोचिंग प्रदान कराएंगे। वह इन खेलों को आगे बढ़ाने के लिए अपने गृहराज्य उत्तराखंड की भी मदद करेंगे।
साल 2011 में काशीपुर स्थित 450 मेगावाट गैस आधारित पावर प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने, जो उत्तराखंड में गैस आधारित पहला पावर प्लांट था। गैस पर आधारित पावर प्लांट लगने से पहली बार उत्तराखंड में गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई, जिससे उत्तराखंड में गैस आधारित उपयोग और घरेलू गैस सप्लाई के नए आयाम शुरू हुए। तारा चंद्र उप्रेती 2013 में बजाज समूह के प्रेसीडेंट नियुक्त हुए। इस समय में वह ग्रुप के टॉप एक्जीक्यूटिव की टीम में ग्रुप प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत हैं। अपने व्यवसायी कार्य से इतर उनकी सामाजिक कार्यकलापों में बहुत रूचि है।
देहरादून : उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन उफतारा ने वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिलवाल को…
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…