देहरादून : सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सचिवालय में मतदाता जागरूकता के लिये मतदाता जागरूकता सचल वाहनों (वोटर अवेयरनेस वैन) को रवाना किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने विस्तार से जागरूकता रथों के रूट की जानकारी भी मीडिया को दी। गढ़वाल मण्डल में दिनांक 15 नवंबर, 2021 को देहरादून, विकासनगर एवं चकराता, दिनांक 16 नवंबर, 2021 को त्यूनी, पुरोला और बड़कोट, दिनांक 17 नवंबर, 2021 को उत्तरकाशी, टिहरी और घनसाली, दिनांक 18 नवंबर, 2021 को तिलवाड़ा, अगस्तयामूनी एवं ऊखीमठ, दिनांक 19 नवंबर, 2021 को रूद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग, दिनांक 20 नवंबर, 2021 को श्रीनगर, पौड़ी और सतपुली, दिनांक 21 नवंबर, 2021 को लैन्सडॉन, कोटद्वार और हरिद्वार, दिनांक 22 नवंबर, 2021 को बहादाराबाद, लक्सर और रूड़की में वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। कुमाऊं मण्डल में दिनांक 15 नवंबर, 2021 को देहरादून एवं जसपुर, दिनांक 16 नवंबर, 2021 को काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, एवं रूद्रपुर, दिनांक 17 नवंबर, 2021 को किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा एवं बनबसा, दिनांक 18 नवंबर, 2021 को टनकपुर, चंपावत एवं लोहाघाट, दिनांक 19 नवंबर, 2021 को पिथौरागढ़, डीडीहाट एवं थल, दिनांक 20 नवंबर, 2021 को चौकोली, बागेश्वर, कौसानी एवं सोमेश्वर, दिनांक 21 नवंबर, 2021 को द्वाराहाट, रानीखेत एवं अल्मोड़ा, दिनांक 22 नवंबर, 2021 को मुक्तेश्वर, नैनीताल एवं हल्द्वानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त वैन के साथ नुक्कड़ नाटक टीम, स्वीप सामग्री तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम रहेगा। जनपदों की स्वीप टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के युवा एवं महिला मतदाता केन्द्रित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
पहला जागरूकता नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कलाकारों ने सचिवालय परिसर में किया जिसकी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सराहना की। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, स्वीप नोडल मो0 असलम, स्वीप कॉडिर्नेटर सुजाता उपस्थित रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…