चमोली : नल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, सूचना मिलते ही पुलिस व SDRF मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 16 नवम्बर को चौकी नारायण बगड़ से SDRF को अवगत कराया गया की नल गांव के पास एक अल्टो कार खाई में गिरी है व SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF गोचर से उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व मे रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि उक्त वहान अल्टो कार है जो कि नारायण बगड से कर्णप्रयाग की ओर जा रही थी। जिसमे एक युवक सवार था। रास्ते मे नल गांव के पास वहान अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई मे गिर गई।
SDRF टीम द्वारा 100 मीटर गहरी खाई मे उतरकर उक्त घायल व्यक्ति प्रमोद सिंह बिष्ट पुत्र आनन्द सिंह निवासी ग्राम धनततोली नारायण बगड चमोली को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकार 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
SDRF टीम में उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व मे आरक्षी राम सिंह , आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी मुकेश, आरक्षी हर्ष व उपनल चालक सूरज सिंह शामिल रहे।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…