रुद्रप्रयाग : अगस्त्यमुनि के रामलीला मैदान में सैनिक कल्याण विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में विकासखंड अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ के भारतीय सेना में शहीद हुए 31 सैनिकों के पारिवारिक जनों को ताम्र पत्र व शॉल ओढ़कर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी को कलश में प्राप्त करते हुए सैन्यधाम में निर्माण कार्य में लगाया जाएगा।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चैधरी, पूर्व विधायक शैला रानी रावत व आशा नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, भू-कानून आयोग समिति के सदस्य अजेंद्र अजय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर कर्ण सिंह रावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बाचस्पति सेमवाल, प्रमुख विकास खंड अगस्त्यमुनि विजया देवी, नगर मंडल के अध्यक्ष जे.पी. सकलानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, महामंत्री विक्रम सिंह कंडारी, अनूप सेमवाल, दिनेश बगवाड़ी, मदन कोटवाल, जयवर्द्धन कांडपाल, रमेश बेंजवाल, सुमन जमलोकी, सरला भट्ट, श्रीनंद जमलोकी, रामचंद्र गोस्वामी, विक्रम नेगी, महेंद्र राणा, सुरेश जोशी, चंद्रशेखर बेंजवाल, गजेंद्र चैधरी, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…