देहरादून : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट की और कोरोना महामारी के दृष्टिगत उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज देने के लिए आग्रह किया।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि महामारी के कारण राज्य में पर्यटन उद्योग बेहद प्रभावित हुआ है। व्यवसायियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा परम कर्तव्य है कि हम पर्यटन व तीर्थाटन से जुड़े लोगों की सहायतार्थ ठोस पहल करें।
वहीँ कैबिनेट मंत्री महाराज के आग्रह पर कार्यवाही करते हुए सीएम तीरथ ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ‘देवभूमि’ के निवासियों के कल्याण एवं उनकी मदद के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री को भेंट स्वरूप, भगवान श्री बद्रीनाथ धाम का प्रसाद भी दिया।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=336347957848864&id=100044209880486
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…