मसूरी – भिलाडू खेल स्टेडियम निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद बलूनी को दिया ज्ञापन।

मसूरी : भाजपा के पूर्व मसूरी मंडल महामंत्री विजय रमोला ने उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन देकर मसूरी के भिलाडू में खेल का मैदान बनाने की मांग की है।
मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन लंबे समय से भिलाडू में खेल मैदान बनाने की मांग कर रहा है जिसमें मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के संयोजक रूपचंद गुरु जी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री विजय रमोला ने सांसद बलूनी को उनके दिल्ली स्थित आवास पर भिलाडू में खेल मैदान बनाने का ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर सांसद बलूनी ने कार्यवाही कराते हुए भिलाड़ू स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रयास किया जो सफल होने जा रहा है तथा शीघ्र ही भिलाडू मैदान के निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा। इसके लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मसूरी क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित भाजपा राष्ट्रीय टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा, का आभार प्रकट किया है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago