मसूरी : आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष परवादून श्याम वोहरा के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मिष्ठान वितरित किया। वहीं केंद्र सरकार के द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने को किसानों की जीत बताया।
प्रकाश पर्व पर मिष्ठान वितरण के इस मौके पर उन्होंने सिख समाज सहित पूरे देश वासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी व कहा कि गुरू नानक देव ने ने समाज को जोड़ने व समता बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव सभी के हैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारना चाहिए। इस मौके पर पूर्व शहर अध्य्रक्ष सुधीर डोभाल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुदैस सैनी, मसूरी विधानसा महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता खेत्री, मीना बछवाणा, सरिता, अमित आदि मौजूद रहे।
केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने पर जिलाध्यक्ष परवादून श्याम वोहरा ने कहा कि किसानों के लिए आज का दिन बड़ी खुशी का दिन है वहीं भाजपा के लिए बुरा दिन है। उन्होंने कहा कि एकता में ही बल होता है और आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही व उनके हकों की लड़ाई लड़ती रही। उन्होंने कहा कि यह सच्चाई की विजय है और भाजपा को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…