मसूरी : नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज कर मसूरी में गत वर्षो की भांति विंटर कार्निवाल 2021 आयोजित करने का अनुरोध किया है।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्र में लिखा है कि विगत कई वर्षों से मसूरी में विंटर कार्निवाल का आयोजन दिसंबर माह में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाता रहा है। जिसमें सभी नगरवासी व पर्यटक अपनी सहभागिता प्रदान करते हैं। लेकिन बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण विंटर लाईन कार्निवाल आयोजित नहीं हो सका। उन्होंने पत्र में कहा कि कोविड के बाद समूरी की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वहीं यहां की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि पिथौरागढ में इस वर्ष शरदोत्सव 2021 का आयोजन कोविड गाइड लाइन के तहत शासन द्वारा आयोजित किया गया। इस संबंध में शहर के सभी संस्थाओं एवं पालिका का अनुरोध है कि कोविड संक्रमण के समाप्त होने पर शहर की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन कोविड गाइड लाइन के तहत आयोजित करवाया जाय। पत्र के बारे में जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल आयोजित करवाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री गणेश जोशी व जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ में भी शरदोत्सव आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे जहां पर्यटन को बढावा मिलेगा वहीं स्थानीय व्यवसायियों को कोरोना से उबरने में मदद मिलेगी व देश विदेश का पर्यटक मसूरी आयेंगे तो इसका लाभ मसूरी वालों को मिलेगा।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…