मसूरी : मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शहीद स्थल झूलाघर पर उनकी प्रतिमा में पुष्पाजंलि अर्पित की व उनको याद किया गया। वहीं शहर कांग्रेस की ओर से कोई कार्यक्रम नहीं किया गया।
मसूरी विधान सभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई।इस मौके पर झूलाघर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व उनको याद किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया व देश के विकास में अहम भूमिका निभाई जिस कारण उन्हें आयरन लेडी भी कहा गया। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलायी व देश में विकास कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, कामिल अली, आशीष भटट, महिपाल पंवार, कादिर, हैदर अली, रिशभ, विरेंद्र थापा, राजीव रावत, दयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…