मसूरी : आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के तत्त्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम में दो दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देव दीपावली के उपलक्ष्य में आश्रम स्थित ब्रह्मकुण्ड में दीपदान किया गया व विष्णु सहस्त्रनाम पर हज़ारों पुष्पों से अर्चना की गयी। विशेष अग्निहोत्र से समस्त जगत के कल्याण हेतु कामना की गई। वहीं आर्यम पथ पर चलने का संकल्प लेते हुए आज 21 नए सदस्यों ने दीक्षा ली जबकि पूर्व दीक्षित 20 संयोगियों के लिए शक्तिपात किया गया। समारोह में देश विदेश के लगभग तीन सौ व्यक्तियों ने भाग लिया।
आश्रम स्थित ब्रह्मावेदी पर विशेष अग्निहोत्र में विशिष्ट आहुतियाँ दी गई। वैदिक मंत्रोचार से पूरी घाटी गूंज उठी। वैदिक नाद संस्कृत बैंड दिल्ली के प्रमुख कमल शर्मा ने अपने समूह के साथ कर्णप्रिय मधुर भजनों की प्रस्तुतियाँ की। कन्या गुरुकुल नारंगपुर से सुश्री गुलशन के नेतृत्व में बच्चियों का एक जत्था आश्रम पहुँचा जिसने बहुत सुंदर भजनों से सभी का मन मोह लिया। इन बच्चियों ने शौर्य कलाओं का प्रदर्शन करके सभी को दांतों तले अंगुलियाँ दबाने को विवश कर दिया।
समारोह में देश विदेश से लगभग तीन सौ व्यक्तियों ने भाग लिया। जिनमें बीना प्रसाद साऊदी अरब, समर बहादुर दुबई, वेद पुरोहित मुंबई, अभिमन्यु सैनी यमुनानगर, अमित सिंह ग़ाज़ियाबाद, मधु राणा दिल्ली, नितिन छाबडा नॉएडा, पूर्व अपर आयुक्त प्रदीप अग्रवाल लखनऊ, रुचिकाकुरुक्षेत्र, आयोजन में राहुल गुप्ता, मोहित, शिवम, कल्याणी, पंकज भदोलिया, गीतांजलि, आशीष कपिल, देवेंद्र, सुनील आर्य मसूरी के समाज सेवी राकेश रावत आदि का विशेष योगदान रहा।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…