देहरादून : शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास पर “एलारा फाउंडेशन” लंदन, “रॉयल फ़्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस फाउंडेशन ट्रस्ट” हॉस्पिटल और जिला अस्पताल चंपावत के बीच एमओयू साइन किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्तराखंड के युवाओं के लिए करियर परामर्श पोर्टल ukcareers.in का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है यह पहल प्रदेश के चम्पावत जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरी के लिए कारगर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा के लिए हर क्षेत्र में सरलीकरण की प्रक्रिया पर विशेष जोर दे रही है ताकि जनता को अधिक से अधिक लाभ हो सके।
इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि लंदन के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल “रॉयल फ्री लंदन नेशनल हेल्थ सर्विस” का भारत में पहली बार उत्तराखंड के जिला अस्पताल चंपावत में टेलीमेडिसिन और वर्चुअल ओपीडी के साथ ही एक्शन प्रोग्राम संचालित किया जाएगा। इससे दोनों देशों में स्वास्थ्य सम्बंधी आधुनिक तकनीक का आदान प्रधान किया जाएगा।
इस दौरान एलारा फाउंडेशन के सीईओ राज भट्ट, रॉयल फ़्री लंदन हॉस्पिटल के प्रतिनिधि देवाशीष घोष, अभिनेता दिलीप ताहिल, प्रो. दुर्गेश पंत एवं अन्य मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…