देहरादून : डोभालवाला स्थित अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण (लागत 18 लाख) एवं जय राम सिंह मेमोरियल शिक्षण एवं नारी उत्थान समिति द्वारा सुसजित पुस्तकालय (जिसमें लगभग 3000 पुस्तकें 130 कुर्सियॉ, 05 पुस्तक सैल्फ अल्मारियॉ व 04 बडे मेज आदि) विद्यालय को भेंट किया गया व विद्यालय परिसर में फर्श एवं विद्यालय भवन की मरम्मत कार्य का लोकार्पण (लागत 18.41 लाख) किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी विद्यालय की संकल्पना बिना पुस्तकालय के नही हो सकती है और राइका डोभालवाला में एक सुसर्जित पुस्तकालय के शुभारम्भ से बच्चों से पठन-पाठन में लाभ मिलेगा। मंत्री ने विद्यालय की लाइब्रेरी के लिए 1 लाख एवं 250 सेट फ़र्निचर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी देश का आँकलन वहाँ की धन-दौलत से नहीं अपितु शिक्षा के स्तर से होता है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी घोषणानुसार मसूरी के सभी विद्यालयो में फ़र्निचर की आपूर्ति कर दी है। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभाओं में उत्कृष्ट करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…