समाजसेवी मनोज अग्रवाल ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लगाया शिविर।

मसूरी : भारत सरकार द्वारा आम लोगों की जरूरत के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं लेकिन आम जनता को इसकी पूरी जानकारी न होने पर अभी तक कई लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाये जिसको लेकर लंढौर के व्यवसायी व समाजसेवी मनोज अग्रवाल ने सनातन धर्म मंदिर सभागार में एक दिवसीय आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जिसमें 91 लोगों के कार्ड बनाये गये।

भारत सरकार की आयुष्मान योजना को धरातल पर लाने के लिए समाज सेवी मनोज अग्रवाल ने सनातन धर्म मंदिर सभागार में एक दिवसीय आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर लगाया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आकर आयुष्मान कार्ड बनवाये। इस मौके पर मनोज अग्रवाल ने बताया कि मसूरी में अभी तक बहुत सारे लोगों के आयुष्मान कार्ड जानकारी के अभाव में नहीं बन पाये जिसके लिए शिविर लगाया गया जिसमें 91 लोगों के कार्ड बनाये गये। उन्होंने बताया कि सुबह से ही लोग आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आ रहे हैं और कई लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं जिन लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन बनाए गए हैं उनको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है लेकिन जिनके कार्ड अभी तक ऑनलाइन नहीं हो पा रहे हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है उन्होंने बताया कि इस तरह के कैंप आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। साथ ही आधार कार्ड को भी समायोजित किया जायेगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago