स्वछता मे पहला स्थान पाने का श्रेय कीन संस्था ने कर्मियों व शहर की जनता को दिया।

मसूरी : मसूरी को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड में पहला स्थान मिलने पर कीन संस्था के कार्यकर्ताओं ने संस्था के अध्यक्ष डेना क्राइडर को शॅाल व पुष्प् गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी कीन के कर्मचारियों, सहयोगियों, नगर पालिका व जनता का विशेष आभार व्यक्त किया कि उनके सहयोग के बगैर यह संभव नहीं था। इस उपलब्धि के असली हकदार कीन के स्वच्छता कर्मी व शहर की जनता है जिनकी कड़ी मेहनत से यह संभव हो पाया।

मसूरी टिहरी रोड पर कीन संस्था के अध्यक्ष डेना क्राइडर के घर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एक छोटे से स्तर से यह प्रयास किया गया था जो आज सफल हो गया। उन्होंने कहा कि 1995 में पर्यावरण विद डिक विक्टर के साथ यह कार्य शुरू किया गया था क्यों कि तब लोग पहाड़ियों पर कूड़ा फेंक देते थे जो बहुत खराब लगता था। लेकिन बड़े स्तर पर 2016 में कीन के नाम से कार्य शुरू किया पहले वुड स्टाक स्कूल क्षेत्र व आसपास की पहाड़ियों से कूड़ा एकत्र करना शुरू किया उसके बाद छावनी क्षेत्र व फिर नगर पालिका ने एक वार्ड दिया। उन्होंने कहा कि कीन के स्वच्छता के प्रति समर्पण भाव से किए जा रहे कार्य को देखकर नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने अब पूरे शहर के सभी 13 वार्ड कीन को दे दिए हैं। तथा कीन के कर्मचरी घर घर से कूड़ा उठा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम जब सामने आने लगे तो शहर के कूड़ा दान भी कम होने लगे और वर्तमान में करीब 40 कूड़ा दान हटा दिए गये हैं जिससे शहर की स्वच्छता को बढावा मिला है। प्रदेश में पहला स्थान मिलने का श्रेय उन्होंने कीन के कर्मचारियों व शहर की जनता को दिया व यह पुरूस्कार उनको समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब और अधिक जिम्मेदारी आ गई है क्यों कि इस उपलब्धि के बाद प्रतिस्प्रधा बढेगी जिसके कारण इस उपलब्धि को कायम रखने की चुनौती के साथ और अधिक कार्य करने की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

 

इस मौके पर कीन की सचिव सुनीता कुंडले ने कहा कि यह उपलब्धि गौरर्वान्वित करने वाली है कि देश में मसूरी 91वें स्थान पर है आने वाले समय में प्रयास रहेगा कि पहले देश में पचासवां स्थान मिले व धीरे धीरे मसूरी देश का सबसे सुंदर पर्यटक स्थल बने व पहला स्थान हासिल करे।

संस्था के सदस्य सुनील पंवार ने कहा कि कीन ने जहां स्वच्छ भारत अभियान को मसूरी में अमली जामा पहनाया वहीं इससे रोजगार सर्जन भी हुआ वर्तमान में 140 सदस्य इसमें कार्यरत है वहीं कूड़ा बिनने वालों को भी रोजगार दिया है। इससे निश्चित ही मसूरी के पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।

कार्यक्रम में कीन के प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि मसूरी को पहला स्थान दिलाने में जहां कर्मचारियों की कड़ी मेहनत है वहीं शहर वासियों का सहयोग भी है। अब आने वाले समय में कीन प्रयास कर रही है कि शहर का कूड़ा बाहर न भेजा जाय व यहीं पर इसका निस्तारण किया जाय जिसके लिए मशीनें मंगाई जा रही हैं वहीं गीला कूडा घरों या होटलों में ही समायोजित हो इसके लिए कंपोस्ट का कार्य शुरू किया गया है वर्तमान में कई घरों व होटलों में गीला कूडा कंपोस्ट किया जा रहा है तथा उसकी खाद पौधों के लिए उपयोग में लायी जा रही है। इस मौके पर सुपरवाइजर शुभम व सीजल वोहरा भी मौजूद रही।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago