मसूरी : माल रोड पर स्टेट बैंक के समीप पर्यटकों का स्थानीय युवकों के साथ गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय निवासी प्रदीप भंडारी व रमेश ने बताया कि देहरादून की एक गाड़ी स्टेट बैंक के समीप सड़क पर खड़ी थी और कुछ स्थानीय युवक वहां से गुजर रहे थे व उन्होंने गाड़ी हटाने को कहा तो पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई। तभी एक पर्यटकों ने हवा में गोली चला दी इसके बाद वहां से गाड़ी लेकर भाग गए। एक स्थानीय युवक रमेश द्वारा उनका पीछा कर उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली गयी।
वहीँ जानकारी के अनुसार जिस होटल में पर्यटक ठहरे हुए थे उसके बाहर काफी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी व मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय युवकों को थाने लेकर पहुंची। बता दें कि पर्यटक माल रोड पर किसी होटल में रुके हुए हैं। वहीँ समाजसेवी मेघसिंह कंडारी भी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने थाने में पर्यटकों को होटल से थाने लाने की मांग की व लिखित में थाने में तहरीर दी।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद ने बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया था पूरी घटना की जांच की जा रही है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…