अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत लगातार धरपकड़ जारी है। उत्तरकाशी पुलिस व ADTF की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान साल्ड बैण्ड के पास से वाहन संख्या HR05AB-8080 (महिन्द्रा रिबोल्ट) से दो व्यक्तियों बलविन्द्र सिंह व मेजर सिंह को 38 किग्रा डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली उत्तरकाशी में NDPS ACT की धारा 8/15(B)/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों से माल के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है, जहां से यह लोग इस अवैध डोडा पोस्त को लेकर आ रहे है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।
अभियुक्त मेजर सिंह उपरोक्त के खिलाफ थाना छांजली जिला संगरुर पंजाब में पूर्व में वर्ष 2013 में डोडा पोस्त के मामले में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरामद माल- 38 किग्रा डोडा पोस्त
अनुमानित कीमत- 1,00,000 रु0
नाम पता अभियुक्तगण-
1-बलविन्द्र सिंह पुत्र पालराम निवासी ग्राम करासाहिब थाना व तहसील पिहोबा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 37 वर्ष
2-मेजर सिंह पुत्र सुलखान सिंह निवासी ग्राम निमनाबाद थाना व तहसील सफींदौ जिला जींद हरियाणा उम्र 40 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1-निरीक्षक खजान सिंह चौहान-प्रभारी ADTF UKI
2-उ0नि0 भगत दास-थाना कोतवाली उत्तरकाशी
3-उ0नि0 देवेन्द्र सिंह-थाना कोतवाली उत्तरकाशी
4-कानि0 प्रशान्त राणा-ADTF UKI
5-कानि0 संजय –ADTF UKI
6-कानि0 विजयपाल-थाना कोतवाली उत्तरकाशी
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाली उक्त पुलिस टीमों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु 2000 रू0 का नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी।
पुलिस अधीक्षक मणिकातं मिश्रा ने बताया कि जनपद उत्तरकाशी में सभी चौकीयां अलर्ट पर रखी गयी हैं और परिणाम भी आ रहे हैं।
यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़ - पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे…
यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़ - पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे…
कार में गाना बजाने पर दो महीने पहले युवकों के गुटों में विवाद हुआ था। गाने के शोर…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में लॉकडाउन को लेकर चर्चाएं…
चंपावत के पंचेश्वर स्थित रीवर ट्रेल टूरिस्ट कैंप में एक बड़े गुलदार ने सिक्किम के…
इस साल 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। यात्रा को…