जितेन्द्र गौड़
उत्तरकाशी : जिला योजना समिति के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में दीपक बिजल्वाण को अध्यक्ष बनाने वाले मुख्य किरदार प्रदीप भट्ट ने नियोजन समिति के चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष से अलग होकर 13 सदस्यों की नई टीम बना ली है।
जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत, चन्दन सिंह पंवार, आनन्द सिंह राणा ने बताया कि जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट के दम पर ही उन्हें डीपीसी में ऐतिहासिक बिजय हासिल हुई है। जिला पंचायत सदस्य पवन पंवार, एवं अरुण रावत ने कहा कि प्रदीप भट्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष भी बनाया, उपाध्यक्ष भी बनाया और आज डीपीसी भी अपने अनुसार बना दी।
जिला नियोजन समिति में जिला पंचायत से प्रदीप भट्ट, हाकम सिंह, चन्दन सिंह, आनन्द राणा, दलबीर चन्द, पवन सिंह, अरुण सिंह, सुंदर लाल मटवान, प्रदीप कैंतुरा, सरिता, जयमाला रौतेला, मीनू कुंवर, अनीता रावत, लक्ष्मी, नगर पालिका बाड़ाहाट से देवराज बिष्ट, चिन्यालीसौड़ से शशि प्रकाश, नगर पालिका बड़कोट, नगर पंचायत नौगांव एवं पुरोला से विजयपाल सिंह विजयी हुए।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…