हरिद्वार : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में राजकीय जिला चिकित्सालय, कोविड-19 चिकित्सालय तथा दूधाधारी बाबा बर्फानी कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम तीरथ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नेे कहा कि सरकार कोविड की रोकथाम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सीएम ने कहा कि कोविड के खिलाफ लड़ाई को हमें मिलकर जीतना होगा। सभी को गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करना होगा और टीकाकरण पर भी फोकस करना होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नेे करीब 8.64 करोड़ रुपए लागत की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों की बैठक ली और कोविड की रोकथाम के प्रयासों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही विकास योजनाओं की समय सीमा और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
https://www.facebook.com/1406346882972138/posts/2898247027115442/
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…