देहरादून : प्रदेश सरकार में मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन निर्माण हेतु 01.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
मंगलवार को सचिवालय में काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें मसूरी गढ़वाल सभा के भवन निर्माण हेतु 01.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने के बाबत पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री का गढ़वाल सभा प्रबंधन एवं मसूरी की जनता की ओर से भी उनका आभार प्रकट किया। विदित हो कि 02 सितम्बर को मसूरी गोलीकाण्ड की बरसी के अवसर पर मसूरी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल सभा भवन के निर्माण की घोषणा की थी।
इस संबंध में कैबिनेट मंत्री जोशी ने बताया कि सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी और मसूरी में गढ़वाल सभा भवन निर्माण हेतु रुपये 01.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था। मैं गढ़वाल सभा मसूरी की प्रबंध समिति एवं समस्त मसूरीवासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करता हॅू कि उन्होंने मेरे अनुरोध को स्वीकारते हुए गढ़वाल सभा भवन निर्माण हेतु रुपये 01.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…