मसूरी – पार्किंग में अवैध वसूली के खिलाफ ज्ञापन दिया व मुख्यमंत्री पोर्टल में की शिकायत।

मसूरी : भाजपा के पूर्व महासचिव विजय रमोला ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लाइब्रेरी कार पार्किग में की जा रही लूट को रोकने की मांग की है। वहीं उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोटर्ल पर भी शिकायत दर्ज कर पार्किंग वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विजय रमोला ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि लाइब्रेरी बस स्टैण्ड पर एमडीडीए की पार्किग है जहां उनका परिचित आया गाड़ी संख्या आरजे 7314 व मेरा इंतजार करने लगा पांच मिनट में वहां पहुंच गया लेकिन पार्किग का संचालन करने वाले ने चालक से दो सौ रूपये की पर्ची काट दी। जब मुझे पता चला तो विरोध किया जिस पर पार्किग संचालक लड़ने लगा। उन्होंने कहा कि इस पार्किग में जो भी पर्यटक अपने वाहन खड़े करते है उनके साथ भी इस तरह का अभद्र व्यवहार करने के साथ ही मनमाना शुल्क लेकर लूट खसोट करते हैं। जो पर्ची उनके द्वारा दी गई उसमें न तो रेट लिखा है और न पार्किंग संचालन करने वाली संस्था का नाम लिखा है। उन्होेंने मांग की है कि लाइब्रेरी एमडीडीए द्वारा पार्किग संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय व एमडीडीए के अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाय कि पार्किग शुल्क की पर्ची में रेट व संस्था का नाम लिखा जाय ताकि लूट खसोट से पर्यटकों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में भी कर दी गई है ताकि न्याय मिल सके।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago