देहरादून : बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत मुख्यमंत्री आवास में महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की तीन छात्राओं को चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री द्वारा कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा कु. गरिमा शर्मा को 01 लाख 70 हजार 950 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. अलविना खानम को 56 हजार 100 रूपये का चेक प्रदान किया गया। इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु. शिप्रा नेगी को 27 हजार 500 रूपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत इन छात्राओं का 01 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 की अवधि का लिया गया शुल्क महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून द्वारा वापस किया गया है। भविष्य में भी संस्थान द्वारा इन छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 02 अगस्त 2021 को कोविड-19 में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया, इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन सरकार का प्रयास है कि इन बच्चों की जो भी मदद हो सकती है, वह राज्य सरकार करेगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, निदेशक महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून प्रो. आर.पी.एस. गंगवार एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकुर दुम्का भी मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…