विनय उनियाल
उखीमठ : रांसी से गिरिया पहुंचने पर भगवान श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली की पूजा-अर्चना अर्ध्य भेंट करते हुए श्रद्धालुगण।
उत्सव डोली एवं देव निशानों के स्वागत हेतु पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को देवस्थानम बोर्ड द्वारा फूलों से सजाया गया।तोरण द्वार बनाए गये है। मेला समिति एवं प्रशासन हवाले से बताया गया कि कल 25 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मद्महेश्वर जी की डोली मंदिर दर्शन एवं मेले में शामिल होने का संभावित कार्यक्रम है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह चंडी प्रसाद भट्ट, विजय राणा, उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा मौजूद रहेंगे।
आज केदारपीठ के जगतगुरु 1008 भीमाशंकर लिंग के प्रतिनिधि श्री केदार लिंग ने तीन दिवसीय श्री मद्महेश्वर मेले का उदघाटन किया उल्लेखनीय है कि द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल हेतु 22 नवंबर को बंद हो गये। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली कल मध्यान तक पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…