मसूरी : नगर पालिका वार्ड नंबर एक झड़ीपानी के मकड़ेती बस्ती में पानी की समस्या का समाधान करते हुए शासन ने नई लाइन शिखर फॉल से बिछाने की 29 लाख 92 हजार की स्वीकृति प्र्रदान कर दी है।
झड़ीपानी के सभासद सुरेश थपलियाल ने मकड़ेती में पानी की समस्या को देखते हुए जल संस्थान व शासन को पत्र लिखा था जिसमें अवगत कराया गया था कि मकड़ती की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है जबकि वहां पर शिखर फॉल है लेकिन जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पत्र में नई लाइन बिछाने की मांग की थी। जिसका शासन ने संज्ञान लिया व नई पेयजल लाइन स्वीकृत कर दी।संयुक्त सचिव उत्तराखंड शासन महावीर सिंह चौहान ने मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि मकड़ेती में नई पेयजल लाइन के लिए शासन ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। तथा 29 लाख 92 हजार रूपये स्वीकृत कर दिए हैं। व अवगत कराया है कि नई पेयजल लाइन शिखर फॉल के समीप प्राकृतिक जल स्रोत से नई लाइन बिछाई जाय। क्षेत्रीय सभासद सुरेश थपलियाल ने प्रदेश सरकार, शासन व जल संस्थान का विशेष आभार व्यक्त किया है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…