मसूरी : पर्यटन नगरी में इन दिनों लगातार चोरियां हो रही हैं जिसके चलते पुलिस ने चोरी करने वालों पर कड़ी नजर रखी व विगत दिनों बड़े मोेड के समीप एक भवन में हुई चोरी का खुलासा कर दिया व दो अभियुक्तों को सामान के साथ पकड़ लिया। कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि विगत दिनों एक भवन के केयर टेकर कैलाश गोस्वामी पुत्र किशोरी लाल निवासी बालाहिसार मसूरी ने कोतवाली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई व अवगत कराया कि बालाहिसार मोड़ पर पवन वेनवाल की कोठी में चोरी हो गई।
जिसमें चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर मकान से 2 एलईडी टीवी, 2 चादर व टीवी का रिमोट चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर किया गया व इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने टीम गठित की व कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आस पास के क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले व इसी क्षेत्र के जेपी धनोल्टी बैंड के समीप दो युवक संदिग्ध अवस्था मेें घूमते देखें गये जिन्हें थाने लेकर पूछताछ शुरू की। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया व निशान देही पर पुलिस ने चोरी किए गये दोनों एलसीडी, दो चादर व रिमोट बरामद कर लिया। पकड़े गये अभियुक्तों में रोहित कुमार 19 वर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी सैपलिंग स्टेट नियर सिविल अस्पताल मसूरी, सिद्धार्थ मण्डल उर्फ सिद्धू 18 वर्ष पुत्र उत्तम मण्डल निवासी कल्सिया स्टेट पिक्चर पैलेस मसूरी हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गुमान सिंह नेगी, उप निरीक्षक विनय शर्मा, कांस्टेबल अरविंद, शेखर, सुधांशु, व हरीश नेगी मौजूद थे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…