मसूरी : नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक को पत्र भेज कर मसूरी देहरादून वाया झड़ीपानी बस नियमित करने की मांग की है।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्र में अवगत कराया कि मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में मसूरी देहरादून वाया झड़ीपानी बस सेवा नियमित चलती थी लेकिन यह बस सेवा इन दिनों अनियमित रूप से चल रही है जिसके कारण झड़ीपानी क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है विशेष कर स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। क्यों कि बस सेवा नियमित न होने से बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं वहीं जो लोग रोजमर्रा के कार्य करने मसूरी या देहरादून जाते है उन्हें भी परेशानी हो रही है। लेकिन बसों के समय से न आने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी एक पत्र प्रेषित किया जा चुका है लेकिन अभी तक बस सेवा नियमित नहीं हो पायी है। उन्होंने महाप्रबंधक परिवहन निगम से मांग की है कि मसूरी देहरादून वाया झड़ीपानी बस सेवा नियमित की जाय ताकि लोगों को सुविधा मिल सके व परेशानियों से निजात मिल सके।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…