मसूरी : नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उत्तराखंड पेयजल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक की व निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर जो सड़के पेयजल लाइन के बिछाने के लिए खोदी गई हैं या जिनकी मरम्मत होनी है की जाय अन्यथा एनओसी खारिज कर दी जायेगी।
नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के कार्यालय में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि मसूरी के सभी क्षेत्रों में पेयजल निर्माण निगम ने यमुना पेयजल योजना के तहत खुदान किया है जिसकी मरम्मत नहीं की गई या जहां की गई वह उखड़ गई है जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन विभाग की लापरवाही से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है व लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या का समाधान करते हुए एक सप्ताह में सडकों की मरम्मत की जाय ताकि शिकायत न मिले अगर एक सप्ताह के बाद शिकायत मिली तो पालिका एनओसी निरस्त करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना पालिका का कर्तव्य है अगर उन्हें परेशानी होती है तो वह पालिका के जन प्रतिनिधियों से शिकायत करते है। इस मौके पर पेयजल निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता सुजीत विकास ने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह में सड़कों की मरम्मत कर दी जायेगी।
बैठक में जल निगम की सहायक अभियंता भारती रावत, जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत, नगर पालिका के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट सहित पालिका सभासद गीता कुमाई, सरिता पंवार, सुरेश थपलियाल, सरिता कोहली, आदि भी मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…