मसूरी : जेपी रेजीडेंसी मेन्योर में क्रिसमस की तैयारियां पारंपरिक केक मिक्सिंग सेरेमनी से हो गई। इस मौके पर मुख्य सैफ तनुज नयर की मौजूदगी में क्रिसमस केक मिक्सिंग की गई।
जेपी रेजीडेंसी मेन्योर के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पारंपरिक क्रिसमस केके मिक्सिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस मौके पर जेपी रेजीडेंसी मेन्योर के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि क्रिसमस पर्व को मनाने की तैयारी केक मिक्सिंग से शूुरू हो जाती है और यह केक बनने में करीब एक माह का समय लगता है यह पंरपरा बहुत पुरानी है तथा क्रिसमस संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर निर्मला इंटर कालेेज के छात्र छात्राओं को विशेष रूप से आंमंत्रित किया गया है ताकि वे इस परंपरा व संस्कृति को देखें। उन्होंने कहा कि दो साल के बाद कोविड से थोड़ा राहत मिली तो इस बार केक मिक्सिंग सेरेमनी मना रहे हैं। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद लेखक गणेश शैली ने कहा कि केक मिक्सिंग परंपरा बहुत पुरानी है। यह केंक लिक्कर व ड्राई फ्रूट मिलाते है व यह केक लंबे समय तक चलता है इसको मुलायम रखने के लिए मक्खन डाला जाता है। उन्होंने कहा कि जहां लिक्कर नंही मिलते वहां फलों का जूस मिलाया जाता है व उससे केक बनाया जाता है। क्रिसमस केक प्यार का द्योयक होता है। इस मौके पर मुख्य सैफ तनुज नायर ने कहा कि यह केक एक महीने बाद बनाया जायेगा इसमें जो भी वाइन व ड्राई फ्रूट डाले गये है वह अच्छी तरह मिल जाते हैं तथा इसका स्वाद बहुत की आकर्षक होता है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी बुलाया गया है ताकि वह इसका अनुभव लें व कोविड की मायूसी से बाहर निकल कर अपने को खुश महसूस करें।
इस मौके पर संदीप, विजय गुरूंग के साथ ही फूड व वेवरेज प्रबंधक अश्विनी जैन भी भी मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…