अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित माँगलिसेरा के ग्रामीणों, मंच के कार्यकर्ताओं व वनकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ गंगा को निर्मल, अविरल बहते रहने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जंगल हैं तो जल है, जल है तो माँ गंगा अविरल है। इसी मंत्र को आज आत्मसात करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में डुंडा ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पौध रोपण समूचे विश्व के पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे जरूरी है।
कार्यक्रम में डुंडा रेंज के रेंजर पूजा बिष्ट ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा और संवर्धन ही विभाग का मूल कार्य है।
गौरतलब है कि आज 5 जून को पहले से ही प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत गंगा विचार मंच उत्तराखंड व उत्तरकाशी वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में सिंगोट बीट के माँगलिसेरा बरसाली में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दिवस पर गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों व वनविभाग के अधिकारियों व वनकर्मियों ने देवदार, बांझ के 200 पौधों का रोपण किया व पहले से रोपे गए देवदार, बांझ, बुरांश, काफल के पेड़ों के थाल बनाये, पेड़ों की निराई गुड़ाई की गई। साथ ही मंच के कार्यकर्ताओं के साथ गंगा प्रहरियों व वनकर्मियों ने 5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में झाड़ियों को हटाया।
पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं. लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…