कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, कृषि मंत्री उनियाल ने दिए निर्देश।

देहरादून : प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में तैयार प्रस्ताव को समस्त कार्मिकों/कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियो को प्रेषित किया किये जाने के निर्देश दिये। मंत्री उनियाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि उक्त प्रस्ताव का भॅली भॉति परीक्षण/अध्ययन कर अपने अपने सुझाव/प्रस्ताव दें। उन्होने कहा कि कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में सभी निर्णय लोकतांत्रिक पद्धति के आधार पर किया जायेगा। उन्होने कहा कि यथाशीध्र, आगामी निधारित बैठक में सभी प्रस्ताव को प्रस्तुत किया जाय।

कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री सुबोध उनियाल को अवगत कराया गया कि में कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण का जो प्रस्ताव तैयार किया गया है वह कर्मचारी संगठनों को प्राप्त नही हुआ है।
इस अवसर पर कृषि सचिव, आर मीनाक्षी सुन्दरम अपर सचिव कृषि राम विलास यादव निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण हरविन्दर सिंह बावेजा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

6 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

8 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

8 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

8 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago