आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा सैनिक कल्याण विभाग के आंदोलनरत कार्मिकों का प्रकरण – कैबिनेट मंत्री जोशी

देहरादून : सोमवार को प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा सैनिक कल्याण विभाग में उपनल के माध्यम से कार्यरत तथा विगत दिनों से आंदोलनरत कार्मिकों की समस्याओं के उचित समाधान हेतु उन्हें अपने कैम्प कार्यालय आमंत्रित कर वार्ता की।
सैनिक कल्याण मंत्री ने आंदलनरत कार्मिकों को आश्वस्त किया कि उनकी न्यायोचित मांगों पर सरकार की ओर संवेदनशीलता द्वारा कार्य किया जा रहा है। आंदोलित कार्मिकों द्वारा मांग की जा रही है कि उन्हें केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की नियमावली के अनुसार विभागीय संविदा पर नियुक्त किया जाए तथा सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। काबिना मंत्री द्वारा आंदोलनरत कार्मिकों को अवगत कराया गया कि इस प्रकरण को मंत्रिमण्डल की बैठक के समक्ष रखकर कैबिनेट की संस्तुति ली जाने की आवश्यकता है। इसलिए इस प्रकरण को आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किए जाने हेतु सचिव सैनिक कल्याण को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
इसके साथ ही, सैनिक कल्याण विभाग में नियुक्त ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि के लिए भी कैबिनेट नोट तैयार किए जाने हेतु मंत्री द्वारा विभागीय सचिव को निर्देश दिए जा चुके हैं।
इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के कार्मिकों के अलावा टीडी भूटिया, कैप्टन चन्द्रवीर थापा, सुबेदार मेजर गजपाल सिंह नेगी आदि भी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

7 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

9 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

9 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

9 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago