मसूरी – बहुउददेशीय टाउन हॉल निर्माण पूरा, शीघ्र होगा लोकार्पण।

मसूरी : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण निर्मित बहुउद्देशीय टाउन हॉल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और मसूरी वासियों के लिए जल्द ही टाउन हॉल की सौगात दी जाएगी जिसका लोकार्पण शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने नगर पालिका कार्यालय के समीप बन रहे बहुउददेशीय टाउन हॉल का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदारों को जरूरी दिशा निर्देशित दिए कि टाउन हॉल का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए। हालांकि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है लेकिन जो थोड़ा बहुत कार्य बाकी रह गया है उसे शीघ्र पूरा करने व जो कमिंया है उसे पूरा करने को कहा है। उन्होेने बताया कि मसूरी में कोई भी सार्वजनिक सभागार नहीं था जिसके कारण यहां पर सांस्कृतिक गतिविधियां लगभग ठप्प पड़ी थी लेकिन अब मसूरी की जनता को इसका लाभ शीघ्र मिलने वाला है।

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि टाउन हॉल में 500 लोगों की क्षमता सभागार के साथ ही 10 कमरे भी बनाए गए हैं। तथा इसका निर्माण पहाड़ की संस्कृति के अनुरूप बनाया गया है व इसको भव्य रुप दिया गया है। वहीं बताया कि टाउन हाल में वाहनों के पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है जिसमें 200 वाहनों के खड़े होने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि टाउन हॉल में 20 प्रतिशत नगर पालिका और 80 प्रतिशत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की हिस्सेदारी रहेगी व इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की होगी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

16 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

18 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

18 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

18 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago