वन विभाग एवं वन पंचायत संरपचों द्वारा गरीब व निर्धन परिवारो को बांटी गयी खाध्य सामाग्री।

सुनील सजवाण

धनोल्टी/नई टिहरी : देवलसारी रेजं के अन्तर्गत वन पंचायत मोलधार, वन पंचायत बुटकोट, वन, पंचायत बंगसील, वन पंचायत तेवा वन पंचायत ओन्तड वन पंचायत ठिक्क वन पंचायत किन्सू आदि क्षेत्र मे वन पंचायत सरपंच एवं हाल ही मे वन पंचायत सलाहकार परिषद के सदस्य रहे राजेन्द्र कोहली के अनुरोध पर प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशां नसीम के द्वारा सराहनीय पहल करते कोविड 19 के कारण प्रभावित निर्धन परीवारों को खाध्य सामाग्री बांटने की पहल की गयी जिसमे देवलसारी क्षेत्र की वन पंचायतों मे कुल 47 निर्धन परिवार जो वास्तविक रूप से गरीब है उन्हे राशन किट वितरित की गयी।

सलाहकार परिषद के सदस्य राजेन्द्र कोहली ने डीएफओ मसूरी कहकशां नसीम के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा की जनहित के इस कार्य के लिए वह स्वयं के संसाधन से भी कुछ अंसदान करेंगे तथा अन्य वन पंचायतों मे भी गरीव परीवारों के लिए यथा सम्भव मदद करेगें । उन्होने कहा की वन पंचायत और वन विभाग का एक दूसरे से पारस्परिक रुप से जुडाव है। इसलिए वन पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को देखते हुए रोजगार परख योजनाएं बनाई जानी चाहिए जिससे स्थानीय ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जा सके। वन सरपंच दिनेश उनियाल वन सरपंच चंदन सिंह रावत वन सरपंच सुनील राणा वन सरपंच चंद्र सिंह रावत वरिष्ठ वन सरपंच विरेन्द्र, समाज सेवी एवं पत्रकार विजेंद्र सिंह पवांर, वन पंचायत सरपंच अनिल कोठारी, प्रधान ग्राम बंसील जयदेव गौड द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशां नसीम एवं राजेंद्र कोहली की इस पहल के लिए सराहना करते हुए धन्यवाद किया गया।

 

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

13 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

13 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago