उत्तराखण्ड पुलिस की विश्व पर्यावरण दिवस पर पहल, पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे 01 लाख पौधे।

देहरादून :  पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण तथा जागरूकता का सन्देश देने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रदेश स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने डीजीपी अशोक कुमार के साथ पुलिस मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरूआत की।

इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह अभियान हरेला पर्व (16 जुलाई) तक जारी रहेगा, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक थानों में कम से कम 100, पुलिस लाईन में 1000, वाहिनियों में 5000 या उससे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस प्रकार हरेला पर्व तक समस्त पुलिस परिसरों में 01 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. अनिल जोशी ने पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन के लिए यह बहुत कठिन समय है यदि हम पर्यावरण से प्रति अब भी नहीं चेते तो विनाश निश्चित है। अतः पर्यावरण का संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। वर्तमान में पर्यावरण में जो परिवर्तन हो रहे है उनके जिम्मेदार हम है विशेषकर ग्लेशियरों को पिघलना सबसे बडा संकेत है कि पृथ्वी में जीवन पर बडा संकट आने वाला है। भूमि एव जल में जीवन कठिन होता जा रहा है, अनेक जातियां विलुप्त हो रही है। कोविड काल के दौरान प्रकृति ने दिखा दिया कि उससे बडा कोई नही है, विज्ञान भी नही, क्योंकि कोविड काल के दौरान हुए लाॅक-डाउन से कही न कहीं पर्यावरण का संरक्षण तो हुआ है। यह प्रकृति के घावों को भरने का समय है, इस अवसर पर यदि उत्तराखण्ड पुलिस ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए कदम बढाया है तो निःसंदेह उत्तराखण्ड पुलिस बधाई की पात्र है, तथा इस प्रकार के आयोजनों एंव कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे लोग जागरूक हो। उत्तराखण्ड प्रदेश जी0ई0पी0 (Gross Environment Product) जारी करने वाला देश का पहला राज्य होने वाला है।

डीजीपी अशोक कुमार ने समस्त अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया और डॉ. अनिल जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व अभियान के अन्तर्गत डीजीपी सहित समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा उप वन संरक्षक मसूरी कहकशां नसीम एवं नर्सरी मैन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल वैद्य के साथ पुलिस ऑफिसर्स कालोनी, किशनपुर में वृक्षारोपण किया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

12 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

12 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago