शुभम गैरोला
देहरादून : कुड़ीयाल गांव, ग्राम व पो0 कुड़ियाल, जिला-देहरादून के वासियों ने गांव को जाने वाली सड़क को लेकर प्रकाशपंत रोड़ जो कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे को जाती हैं वहां पर धरना दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर उनका यह धरना अनिश्चित काल तक चलने वाला है क्योंकि जिस रोड़ की समस्त ग्राम वासी मांग कर रहे हैं वह कई वर्षो से प्रयोग में चली आ रही है लेकिन उत्तराखण्ड बनने के बावजूद भी उनकी मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कुड़ियाल गांव के ग्राम प्रधान महेश कुकरेती ने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान जब हीरासिंह बिष्ट परिवहन मंत्री थे उनके कार्यकाल में नारीयल फोड़ कर इस सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया था लेकिन ना जाने किन कारणों से आज तक फाईल शासन प्रशासन में घूम रही है लेकिन ग्रामवासियों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चूंकि वर्तमान में इस मार्ग का प्रयोग एक बड़ी आबादी द्वारा किया जा रहा है लेकिन फिर भी हमारी कोई सुनने को तैयार नही है जिस कारण आज मजबूर होकर ग्राम वासियों को धरना देने पर मजबूर होना पड़ा।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…