जितेन्द्र गौड़
उत्तरकाशी : गाजणा पट्टी के मट्टी गाँव मे जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट के घर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।
गाजणा पट्टी के सभी गांव के लोग ढोल बाजे के साथ कथा सुनने पहुँचे ब्यास पीठ पर विराजमान कथा वक्ता शिव राम भट्ट ने लोगों को अपनी वाणी से मंत्रमुग्ध कर सेवा भाव एवं आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया
मण्डपाचार्य विशालमणि भट्ट ने मंत्रोचार व विधि विधान के साथ हवन यज्ञ पूर्ण करवाया।
रात्रि जागरण में मट्टी, धनेटी, गोरसाड़ा एवं नेपड़ गाँव की महिला मंगल दलों ने भजन संध्या के विभिन कार्यक्रम आयोजित किये।
जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी लाल भट्ट, विभिन्न राज्यों में ख्याति प्राप्त शास्त्री जय प्रकाश भट्ट, ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष अमर देव भट्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम रतन रतूड़ी, हेमंती पैन्यूली, निवर्तमान प्रधान शिव प्रसाद भट्ट एवं प्रधान संगीता पैन्यूली ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…