मसूरी : नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने मालरोड शीत काल में स्थानीय लोगों के लिए खोलने के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती से वार्ता की जिस पर उन्होंने मालरोड को शीघ्र खोलने का भरोसा दिया है।
नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि शीत काल में हर वर्ष मालरोड स्थानीय लोगों के लिए बिना शुल्क के खोल दी जाती है ताकि लोग मालरोड पर आ जा सकें। लेकिन इस बार मालरोड अभी तक स्थानीय लोगों के लिए नहीं खोली गई जबकि एक दिसंबर से फरवरी अंत तक मालरोड खोल दी जाती है। पालिका की ओर से कोई आदेश न आने के कारण पर्यटन प्रभारी लोगों को परेशान कर रहे हैं उन्हें इसकी कोई जानकारी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान करने का कड़ा विरोध करती हूूं तथा पालिका अधिशासी अधिकारी से कहा कि शीघ्र इस दिशा में आदेश करें। वहीँ पालिका अधिशासी अधिकारी ने शीघ्र इस पर निर्णय लेने का भरोसा दिया है। व नगर पालिका परिषद द्वारा पालिका नियम अनुसार माल रोड को स्थानीय लोगों के लिए प्रतिबंधित समय के लिए भी खोल दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों काफी खुश हैं। इसके लिए स्थानीय लोगों ने सभासद गीता कुमाई का आभार व्यक्त किया है।
NASA ने Artemis-III मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के दल का ऐलान कर दिया है.…
एसटीएफ ने एक 12 बोर पंप एक्शन बंदूक, एक .22 बोर राइफल, एक .32 बोर…
इस मीटिंग में एनडीए शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री…
नैनीताल जिले के रामनगर की बबीता पांडे 29 मई को लापता हुई थी, लोग सोशल…
कार झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है, दुर्गम स्थान होने के…
भारतीराजा ने अपनी कई फिल्मों का हिंदी रीमेक भी बनाया है, जिसमें उनकी नेशनल अवार्ड…