मसूरी/टिहरी : मसूरी वन प्रभाग के तत्वाधान में भद्री गाड रेंज में चल रहे नेचर्स विंटर कार्निवल का समापन ग्राम सेंदुल में गांव के बच्चों की विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी करवाने के साथ संपन्न हो गया।
नेचर्स विंटर कार्निवाल के आखिरी दिन सैंदुल में गांव के बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार की ऐक्टिविटी कराई गई जिसमें नेचर्स स्कैवेंजर्स हंट आदि थी। इस मौके पर गांवों के बच्चो ने सभी एक्सपर्ट टीम को धन्यवाद दिया। भद्रीगाड रेंज की रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि कार्नीवल में हर दिन अगल अलग स्कूल को अलग अलग नेचर्स से संबंधित एक्टिवी कराई गई। इससे पूर्व ग्रामीण बच्चों को जंगल एवं आसपास के प्रकृति की जानकारी विशेषज्ञो के माध्यम से दिलाई गई। छात्र छात्राओं को कहानियों और स्थानीय क्रियाक्लापों के माध्यम से वन संपदा एवं पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई वहीं प्लास्टिक का प्रयोग न करने को कहा गया। इसके साथ ही छात्रों को लीफ ट्रेसिंग, लीफ पेंटिंग, स्टोन आर्ट की जानकारी दी गई। विंटर कार्निवाल के दौरान ग्रामीणों को बर्ड वाचिंग और आइडेंटिफिकेशन की जानकारी दी गई व ग्रामीणों को वन संपदा की रक्षा करने के तरीकों के बारे में बताया गया। इस पहल को वन विभाग के अधिकारियों सहित सभी क्षेत्र वासियों द्वारा सराहा गया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…