देहरादून : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शुरेश जोशी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो 18,000 करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, उसमे से कुछ योजनायें ऐसी हैं जो यू०पी०ए० सरकार उनकी सरकार की हैं।
उन्होंने कहा कि रावत इस तरह के हल्के बयान चर्चाओं में रहने के लिए देते रहते हैं। उन्हें जमीनी हकीकत का कोई ज्ञान भी नहीं है। कांग्रेस के नेताओं के बयानों को जनता भी हल्के में लेती है। सुरेश जोशी ने हरीश रावत के दावों पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि 26 मई 2014 से पहले तो भारत में मनमोहन सिह जी की सरकार थी? क्या जो 12,500 करोड़ का हमारा प्रोजेक्ट है उसमे 1 रूपए की भी धनराशि 26 मई 2014 से पहले आहरित की गई है ? अगर धनराशि आहरित की गई है तो हरीश रावत को प्रमाण के साथ जनता के सामने रखना चाहिए। हरीश रावत ने नेरेल प्रोजेक्ट में जोशी ने पूछा कि अंतिम समय पर बिना धन की स्वीकृति के तथा बिना डी०पी०आर० के हरीश रावत जी ने सोनिया गांधी से उद्घाटन करा दिया जो की हास्यास्पद था। लेकिन 2014 में मोदी जी की सरकार के आने के बाद उस परियोजना में हमने 4,2000 करोड़ रूपए की धनराशि स्वीकृति की। और आज 8,800 करोड़ रूपए की निविदाएं आमंत्रित हो चुकी हैं। जिसमे कार्य चल रहा है। हमारा काम धरातल पर दिखाई देता है और कांग्रेस का कागजों में, इसलिए इस तरह की हास्यास्पद बात करना कम से कम कांग्रेस पार्टी के इतने बड़े नेता जो की इतने अनुभवी हैं और पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका इस तरह के बयान पूरी तरह भर्मिक और निंदनीय है।आज हरीश रावत की स्थिति यह है कि उनकी पार्टी के लोग भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। उनके पास कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जिसे वे जनता को बता सके। वह झूठ का सहारा ले रहे हैैं । जनता सब जानती है। भाजपा की सरकार दोबारा बनने जा रही है। डबल इंजन की सरकार ने जो प्रदेश हित में कार्य किए हैं प्रदेश की जनता भी उन कार्यों की सराहना कर रही है।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…