देहरादून : जिला अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में अवैध खनन का भंडारण एवं अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार द्वारा विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत कोटड़ा संतोर में 60 टन अवैध भंडारण जब्त कर नगर पंचायत सेलाकुई में रखा गया। नवाबगढ़ में 85 टन एवं तीन डंपर बिना कागजातों के अवैध खनन करते पाए गए जिन्हें जब्त कर दिया गया। इसी प्रकार नया गांव में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते जब्त किए गए जिन्हें पुलिस को सुपुर्द किया गया। अवैध भंडारण करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार विकासनगर, जिला खान अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…