नैनीताल : बैलपड़ाव के क्षेत्रवासी लंबे समय से कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक बंशीधर भगत से मिनी स्टेडियम की माँग कर रहे थे। जिस हेतु कैबिनेट मंत्री भगत लगातार प्रयास करते आ रहे हैं।
विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया की बैलपड़ाव स्तिथ राजकीय इंटर कालेज में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से मिल चुकी है और साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 10 लाख रु की धनराशि भी जारी कर दी गयी है। जल्द ही स्टेडियम के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। जिसके पश्च्यात क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिए दूर दराज क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और साथ ही सभी प्रकार की सुविधा प्रदान करने का पूर्णतः प्रयास किया जाएगा।
वहीं मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य धर्म दत्त सती, भगवान तिवारी, दीवान बिष्ट, जगदीश गुरो, मयंक तिवारी, सुरेंद्र बोरा, मनप्रीत कौर, देवेंद्र आर्या, रशपाल सिंह, अनिल काम्बोज समेत समस्त क्षेत्रवासियों ने बंशीधर भगत जी का आभार व्यक्त किया।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…