मसूरी – इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी।

मसूरी : लाइब्रेरी में गत रात्रि एक दुकान में चोरी हो गई जिसमें दुकान के बाहर रखी कीमती टेलीफोन की तार चोरी हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
लाइब्रेरी मालरोड स्थित गोयल इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक की मालकिन सीमा गोयल ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उनकी दुकान के बाहर टेलीफोन की तार का बंडल रखा था जिसकी कीमत करीब 38 हजार थी जो रात को चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि चोरी के मामले का खुलासा कर कड़ी कार्रवाई की जाय। मालूम हो कि इन दिनों मसूरी में लगातार चोरियों के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। इस संबंध में व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मालरोड पर स्ट्रीय लाइटें नहीं जलने से चोरियों की वारदात बढ़ रही है। इस मामले में भी सीसीटीवी कैमरा होने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया क्यों कि स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरा होने पर कुछ नहीं दिख रहा है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago