देश/तमिलनाडु : सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य तमिलनाडु में कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज़ हेलिकॉप्टर में थे। हादसे की सूचना मिलते ही राहत बचाव कार्य शुरू हो गया था। लेकिन इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत, मधुलिका रावत सहित कई अन्य अधिकारियों की मृत्यु हो गयी।
तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। बताया गया है कि इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत सेना के 13 अफसर सवार थे। जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं, जो बुरी तरह जल चुके हैं। हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। लेकिन कुछ देर पूर्व ही Indian Air Force ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जनरल बिपिन रावत , मधुलिका रावत एवं 11 अन्य लोगों का इस दुर्घटना में निधन हो गया है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…