मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, विभिन्न प्रक्रियाओं और नियमों से कराया अवगत।

देहरादून : गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए राज्य में पूरी तैयारियां की जा रही हैं। मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 सम्पन्न हो चुका है। जल्द ही निर्वाचन आयोग इलैक्टोरल रोल का प्रकाशन करेगा। इस बार लगभग 4 लाख नए पंजीकरण किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा नई पहल की जा रही है, जिसके अन्तर्गत 80 वर्ष अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं निर्वाचक नामावली में फ्लैग्ड किए गए दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कोरोना प्रोटोकॉल के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के बारे में भी अवगत कराया। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर तैयारी की गई है। मास्क, सैनेटाइजर, हैण्ड ग्लब्स तथा दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर, रैम्प, दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि प्रति भी बूथ पर उपलब्ध रहेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी फीडबैक लिया और उनके सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास किया जाएगा कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को जरूरी अनुमतियां आसानी से मिल सकें। निर्वाचन व्यय, विज्ञापनों के प्री-सर्टिफिकेशन आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. रविशंकर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जीतेंद्र कुमार, निर्वाचन व्यय के नोडल अधिकारी मनमोहन मैनाली, आईटी के नोडल शैलेंद्र नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

12 hours ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

12 hours ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

2 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

2 days ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago