ऋषिकेश : पुरानी कहावत है कि जनता के दुख-दर्द को समझने वाला ही असली नेता है, इस कहावत को असल में चरितार्थ करते हुए नजर आते हैं सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल। अपने विधानसभा क्षेत्र समेत समूचे प्रदेश में जनता के सुख-दुख में पूर्ण रूप से सहयोग कर भागीदारी करना ही उनकी लोकप्रिय कार्यशैली को दर्शाता है। दरअसल गुरुवार को भी ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला, जब रास्ते में एक घायल व्यक्ति के लिए जल्दी एंबुलेंस न पहुंच पाने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल उक्त व्यक्ति को अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल ले गए व उसे भर्ती कराया। साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया। इस पर घायल व्यक्ति के परिजनों समेत मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने कैबिनेट मंत्री की जमकर प्रशंसा की और आभार जताया।
घटनाक्रम गुरुवार शाम का है, जब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल देहरादून एक मीटिंग में शामिल होने के लिए ऋषिकेश-देहरादून मार्ग से जा रहे थे। इस दौरान साथ मोड़ के समीप कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को एक जगह भीड़ इकट्ठी दिखाई दी। मौके पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने देखा तो एक घायल व्यक्ति नजर आया। जो किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर उपस्थित लोगों ने कैबिनेट मंत्री को बताया की एंबुलेंस को सूचना दी जा चुकी है मगर अब तक नहीं पहुंच पाई है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने तत्काल घायल व्यक्ति को अपने वाहन में बिठाया और उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया। साथ ही घायल व्यक्ति के परिजनों को भी सूचित किया। पूछताछ में उन्होंने घायल व्यक्ति का नाम सुनील लिंगवाल निवासी ऋषिकेश बताया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री उनियाल ने उक्त घायल व्यक्ति के इलाज हेतु चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…