देहरादून : उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से यमुना कॉलोनी स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विभिन्न विषयों को लेकर लंबी चर्चा वार्ता हुई।
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने विधानसभा अध्यक्ष से आगामी विधानसभा सत्र को लेकर बातचीत की। वहीं दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामलों एवं उसके रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को देकर बातचीत हुई। खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया कि कोरोना काल की वर्तमान परिस्थिति में सभी राशन कार्ड धारकों को केंद्र सरकार के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा राशन दिया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि राशन कार्ड पर 2 किलो चीनी एवं 20 किलो राशन प्रति कार्ड धारक को दिया जा रहा है।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…