अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : विधानसभा पुरोला में आम आदमी पार्टी एवं यूथ फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक गांव में मेडिसिन कीट एवं जांचउपकरण सामग्री दी जा रही है । आम आदमी पार्टी प्रवक्ता दौलत राम बडोनी ने बताया कि गत वर्ष कोविड काल पार्टी द्वारा हर गांव में ऑक्सिमिटर बांटे गये थे , जिनका उपयोग इस वर्ष के कोविड काल मे बहुत उपयोगी रहा । उन्होंने बताया कि आपदा की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी व यूथ फाउंडेशन मिलकर पुरोला विधानसभा के हर गांव में मेडिसिन किट के साथ सेनेटाइजर, फेस मास्क, ऑक्सिमिटर , ऑक्सीजन कंटेनर व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर रहे है। उन्होंने बताया कि आज हुडोली गांव में घर घर जाकर मेडिसिन किट व अन्य मेडिकल सामग्री वितरित की गई है । अगले हफ्ते विधानसभा के अंतर्गत हर गांव में पार्टी व यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ता घर घर जाकर मेडिसिन किट व अन्य सामग्री वितरित करेंगे ।
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…