मसूरी : मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में राज्य कर सहायक आयुक्त केके पांडे के साथ जीएसटीआर को लेकर बैठक की गई जिसमें व्यापारियोें की समस्याओं को सुना गया व उनका समाधान किया गया। इस मौके पर राज्य कर अधिकारी ने विस्तार से व्यापारियों की समस्याओं को सुना व कहा कि व्यापारी समय से जीएसटीआर जमा करें अन्यथा उनके विरूद्ध आने वाले समय में कार्रवाई की जायेगी।
इस मौके पर राज्य कर निरीक्षक महेश जोशी सहित व्यापार संघ के सचिव जगजीत कुकरेजा, शैलेंद्र कर्णवाल, सुनील गोयल, अशोक अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, सतीश जुनेजा, सुरेश गोयल, राजकुमार, सुरेंद्र राणा, अंशुल गोयल,कैलाश नागपाल, अश्विनी मित्तल, संजय अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य कर सहायक आयुक्त केके पांडे व निरीक्षक महेश जोशी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
बैठक में अधिवक्ता मोहन पेटवाल ने कहा कि व्यापारी अपनी रिटर्न समय पर दें तथा उपयुक्त आईटीसी का सही लाभ लें। जीएसटी विभाग द्वारा एक बहुत अच्छा व्यापारियों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में जीएसटी विभाग द्वारा स्कूटनी की जायेगी इसलिए व्यापारी सही जानकारी रखें।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…